फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   भ्रमण कर बताई सरकार की उपलब्धियां

भ्रमण कर बताई सरकार की उपलब्धियां

Fri, 07 Dec 2018 12:47 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
भ्रमण कर बताई सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन

पीडीडीयू नगर/धानापुर। भ्रमण कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को क्षेत्र के आवाजापुर, महेशी, विशुनपुर कला, डेढ़वालिया सहित आधा दर्जन गांवों में पदयात्रा की। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के नीतियों से अवगत कराया और जनहित योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। विधायक सुशील सिंह ने सभी गांव में लोगों की समस्याएं सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान मुख्य रूप से जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल, हृदय तिवारी, रविन्द्र सिंह, शमशेर सिंह, राजेश सिंह उपस्थित रहे। वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के कार्यकर्ताओं ने पटेलनगर वार्ड में जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा के नेतृत्व में पदयात्रा कर वार्ड वासियों से जनसंपर्क किया। पदयात्रा की टोली का नेतृत्व ने किया। पद यात्रा के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई ।भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ ले चुके लाभार्थियों से भी मिले, वार्डवासियों की समस्याओं के बारे में जाना और उसके निस्तारण के लिए सक्षम लोगों को अवगत कराया। जनसंपर्क के दौरान विधायक साधना सिंह, चेयरमैन संतोष खरवार, राणा सिंह, रमेश जायसवाल, अनिल गुप्ता गुड्डु, शिवशंकर पटेल, डॉ. विश्वनाथ चौहान, चन्द्रकान्त तिवारी, सुनील श्रीवास्तव, सुधीर घोष, संजय कन्नौजिया, अजय मानू, अमित सिंह, दीपक, अशोक सोनकर, ऋषि चौहान, विभूति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed