फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   युवाओं की भागीदारी से संगठन होगा मजबूत

युवाओं की भागीदारी से संगठन होगा मजबूत

Mon, 05 Nov 2018 12:49 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
युवाओं की भागीदारी से संगठन होगा मजबूत

विज्ञापन
चंदौली। राष्ट्रीय छात्र संगठन की बैठक रविवार को मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संगठन को सशक्त बनाने का मंत्र दिया। इसके पूर्व सभी ने सदर कचहरी परिसर के समीप पार्क में पंडित कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

राष्ट्रीय छात्र संगठन प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौबे ने कहा पार्टी में युवाओं की भागीदारी बढ़ाकर संगठन को मजबूत बनाया जा सकता है। जिले के सभी महाविद्यालयों व कालेजों में जाकर छात्रों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों से अवगत कराएं। साथ ही अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का प्रयास करें। ऐसे में कांग्रेस से बेहतर विकल्प और कोई नहीं है। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सियाराम पाठक ने कहा भाजपा की सरकार ने छात्र राजनीति को दबाने का प्रयास किया है। चकिया स्थित राजकीय महाविद्यालय समेत जिले में कई कालेजों में छात्रसंघ के चुनाव पर पाबंदी लगा दी गई है। छात्र संघ की बहाली के लिए संगठन आंदोलन करेगा। जिलाध्यक्ष नीरज तिवारी ने संगठन को मजबूत बनाने को हरसंभव प्रयास करने का वादा किया। इसके लिए शीघ्र ही जिले में अभियान चलाया जाएगा। इस दौरानश्रीराम यादव,शशिनाथ उपाध्याय, प्रेमशंकर तिवारी, राधेश्याम यादव, अखिल पांडेय, संदीप सिंह, कल्लू, मुहम्मद हनीफ, प्रिंस त्रिपाठी, श्रीप्रकाश यादव, अलख तिवारी, पंकज त्रिपाठी, संदीप साहनी, अरविंद, उमेश यादव, विकास आदि उपस्थित थे। संचालन शिवेंद्र मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed