{"_id":"5bdb4de0bdec2269351dc5ca","slug":"51541098976-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतर्कता व जागरूकता संगोष्ठी में ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतर्कता व जागरूकता संगोष्ठी में ली शपथ
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के बरहनी गांव स्थित मां मंशादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक की ओर से सतर्कता व जागरूकता सप्ताह के तहत संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान छात्र छात्राओं ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज बुलंद करने की शपथ भी ली।
मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक सुनील सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाकर ही इसे समाप्त किया जा सकता है। देश की आर्थिक व सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार बड़ी बाधा है। इसको दूर किया जाना आवश्यक है। इससे पूर्व बैंक द्वारा जेवरियाबाद गांव में आयोजित संगोष्ठी में शाखा प्रबंधक प्रणय कुमार सिन्हा ने लोगों से भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने और भ्रष्टाचार करने वालों की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की अपील की। इस मौके पर प्राचार्या डॉ समर बहादुर सिंह, बसंत सिंह, बैंक मित्र मनोज कुमार, अशोक कुमार वर्मा, अरुण कुमार, रचना, सुरभि जायसवाल, मधुबन सिंह, पूजा, सोनी , अजय कुमार उपस्थित रहे। ब्यूरो