{"_id":"5bbbb23f867a55282702a8b7","slug":"51539027519-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक को कर दिया ओडीएफ घोषित, फिर भी खुले में शौच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक को कर दिया ओडीएफ घोषित, फिर भी खुले में शौच
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। शहाबगंज विकासखंड के सभी गांव को भले ही ओडीएफ घोषित कर दिया गया है मगर आज भी लोग खुले में शौच को जा रहे हैं। कारण कि अभी पूरी तरह से विकास खंड के गांव में शौचालय का निर्माण नहीं हो सका है। कागज पर जिला प्रशासन ने ओडीएफ कर दिया। वहीं जिन लोगों का शौचालय बन गया है वह भी जागरूकता के अभाव में गांव के बाहर ही शौच के लिए जा रहे हैं।
क्षेत्र का कोई ऐसा गांव नहीं है जहां सड़क के किनारे लोग शौच कर गंदगी न फैलाए हों। जिससे गांव के मुख्य मार्ग से आने जाने वाले लोगों को सड़क के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। क्षेत्र के लेवा-इलिया मार्ग पर कलानी, जिगना, टेकारी तथा सैदूपुर लेहरा मार्ग पर सैदूपुर, लेहरा, खरौझा, ईशापुर घूरहूपुर तक गांव के मुख्य सड़क पर लोग सुबह शाम शौच करने जा रहे हैं। इस संदर्भ में खंड विकास अधिकारी धर्मजीत सिंह का कहना है कि जिन लाभार्थियों को शौचालय के लिए धनराशि दी गई है वह यदि शौचालय का निर्माण नहीं कराते हैं तो उसके जिम्मेदार खुद लाभार्थी और ग्राम पंचायत होगा। खुले में शौच से रोकने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की है। यदि गांव में लोग खुले में शौच करते हैं तो उसके जिम्मेदार ग्राम प्रधान होंगे।