{"_id":"5b805cd542c79246725baedd","slug":"51535139029-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में हुई बेटी बचाओ पर भाषण, निबंध पोस्टर प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में हुई बेटी बचाओ पर भाषण, निबंध पोस्टर प्रतियोगिता
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। पूर्वांचल पोस्ट फाउंडेशन की ओर से सावित्री बाई फूले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विवेकानंद सभागार में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और स्वच्छता अभियान विषय पर भाषण, निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के बाद संस्था के कोषाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में 18, निबंध प्रतियोगिता में 50 तथा पोस्टर प्रतियोगिता में 22 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के परिणाम 31 अगस्त को घोषित किये जाएंगे। इसी दौरान वर्तमान परिवेश में स्वच्छता अभियान तथा नारी सुरक्षा विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. संगीता सिन्हा, डॉ. अमीता सिंह, डॉ. प्रियंका पटेल, डॉ. सरवन यादव, डॉ मिथिलेश कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, लव सोनकर, विवेक कुमार, मोहम्मद अनिफ मौजूद रहे।