{"_id":"5b805cd342c7924675342c25","slug":"51535139027-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने जिला संयुक्त चिकित्सालय का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने जिला संयुक्त चिकित्सालय का किया निरीक्षण
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। जिला संयुक्त चिकित्सालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के शुक्रवार को निरीक्षण में फैली गंदगी और बदहाल सफाई व्यवस्था देखकर डीएम नवनीत सिंह ने नाराजगी जताई और प्रभारी चिकित्साधिकारी को फटकार लगाई और चेताया कि व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हुई तो कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान सबसे पहले डीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टोर में रखी दवाओं व अभिलेखों का रख-रखाव ठीक न होने पर गहरी नाराजगी जताई तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुजीत कुमार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण केंद्र का भी निरीक्षण किया। वार्ड में मरीजों की संख्या कम होने का कारण पूछने पर अधिकारी कोई जवाब नहीं दे सके।
डीएम जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। वहां उन्होंने उपस्थिति पंजिका, पर्ची पंजिका, ओपीडी, दवा स्टोर, लेबर रूम, एक्स-रे रूम, अल्ट्रासाउंड रूम, इमरजेंसी रूम, दवा वितरण केंद्र, पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के वार्डों में गंदगी देख नाराजगी जताई। जिलाधिकारी अस्पताल में जरूरी स्थानों पर पर्दे लगाने के निर्देश दिए। पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों के लिए बेडशीट का निरीक्षण किया। बाद में भोजनालय का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों को लेकर भर्ती महिलाओं से उन्होंने पूछा कि किसके कहने पर अस्पताल में आई हो। उन्होंने लेबर रूम और नवजात बच्चों के लिए आईसीयू का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीएमएस डॉ. उषा यादव को अस्पताल में साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा गंदगी को साफ कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम दीप्तिदेव यादव, सीएमओ डॉ. पीके मिश्र, सीएमएस डॉ. उषा यादव, डॉ. पवन कश्यप, डॉ. निशांत उपाध्याय, डॉ. एसबी मौर्या, डॉ. अशोक सिंह, डॉ. एलएस चौबे मौजूद रहे।