{"_id":"5ac286944f1c1bc7618b5095","slug":"51522697876-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेके के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा पत्रक
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। नगर के जीटी रोड स्थित गुरुद्वारे के सामने खुल रहे देशी शराब के ठेके के विरोध में गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय में एसडीएम कलेक्ट्रेट को पत्रक सौंपा। मांग की कि धार्मिक भावनाओं को ख्याल रखते हुए ठेके को वहां से हटाया जाए। हालांकि प्रबंध कमेटी की ओर से पत्रक की एक प्रतिलिपि मुख्यमंत्री से लेकर आबकारी मंत्री और पुलिस अधीक्षक चंदौली को भी भेजी गई है।
गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी मुगलसराय के अध्यक्ष रघुवीर सिंह ने कहा कि कानून के विपरीत देशी शराब का ठेका धार्मिक स्थल के समीप खोला जा रहा है। कहा कि सुबह और शाम महिला और बच्चे दर्शन के लिए आते रहते है वहीं शराब पीकर लोगों के हुड़दंग एवं उत्पात मचाने की आशंका भी बनी हुई है। आरोप लगाया कि ठेके का आवंटन नई बस्ती के लिए हुआ है जबकि मनमाने तरीके से बेचूपुर में खोला जा रहा है। बताया कि ठेके के ठीक पास कोचिंग एवं मंदिर स्थित है। इससे बच्चों के साथ भी दुर्व्यवहार होने की संभावनाएं प्रबल है। प्रतिनिधि मंडल में अमरीक सिंह, कर्मजीत सिंह, अवतार सिंह, सतिंदर सिंह, सर्वजीत सिंह, नरेन्द्र पाल सिंह, विक्की जुनेजा, संजय सचदेवा, चंद्रकांत तिवारी डब्बा, बलबीर सिंह, महेन्द्र सिंह, मनमीत सिंह आदि उपस्थित रहे।