फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होता

शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होता

Sun, 01 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होता
मुगलसराय। शिक्षक विधायक चेतनाराण सिंह ने कहा कि शिक्षक सरकारी सेवा से रिटायर होता है लेकिन सामाजिक जीवन में उसका महत्व आजीवन होता है। एक शिक्षक कभी भी शिक्षा के पेशे से रिटायर नहीं होता है। कहा कि नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद ही वह समाज को दिशा देने के लिए सतत कार्यरत रहता है। शनिवार को नगर पालिका इंटर मुगलसराय में विदाई एवं सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों से विभाग से जुड़े रहने की अपील की। सेवानिवृत्त हो रहे जिले के 17 शिक्षकों के सम्मान में आयोजन किया गया था। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उप शिक्षा निदेशक ओमकार नाथ शुक्ल ने रिटायर्ड हो रहे शिक्षकों को अंगवस्त्रम भेंट समेत जीपीएफ एवं पेंशन के संबंधित दस्तावेज सौंप कर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। रिटायर हो रहे शिक्षकों में रमाशंकर सिंह, ऋषिनारायण राय, परमहंस सिंह, शिवदत्त त्रिपाठी, लाली देवी, अमरेश चंद्र द्विवेदी, राम बिहारी मिश्र, राजवंश सिंह, रामजनम राम, घनश्याम पांडेय, शमशेर बहादुर सिंह, महबूब हुसैन, रीना घोष, शेषनाथ सिंह, दुर्गावती देवी शामिल रही। अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह व संचालन रामानंद यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य डा. महेन्द्र कुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed