फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कोहरा बन रहा ट्रेन की राह में रोड़ा, 16 ट्रेनें आज रहेंगी रद्द

कोहरा बन रहा ट्रेन की राह में रोड़ा, 16 ट्रेनें आज रहेंगी रद्द

Fri, 05 Jan 2018 12:25 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
कोहरा बन रहा ट्रेन की राह में रोड़ा, 16 ट्रेनें आज रहेंगी रद्द

विज्ञापन
मुगलसराय। कोहरे से ट्रेनों का परिचालन काफी प्रभावित हो रहा है। गुरुवार को राजधानी एक्सप्रेस समेत 16 ट्रेनें निरस्त रहीं तथा 50 से अधिक ट्रेनें 24 घंटे से भी अधिक विलंबित होकर गंतव्य को रवाना हुईं। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर आरंभिक स्टेशनों से निरस्त किए जाने के कारण 16 ट्रेनें शुक्रवार को मुगलसराय नहीं पहुंचेंगी जबकि रीशेड्यूल किए जाने के कारण 35 ट्रेनें 20 घंटे से अधिक विलंबित होकर गंतव्य को रवाना होंगी। मंडल रेल प्रबंधक किशोर कुमार ने बताया कि परिचालन पटरी पर लाने के लिए ही ट्रेनों का परिचालन रद्द किया जा रहा है।
कोहरे का असर ट्रेनों के परिचालन को बुरी तरह से प्रभावित कर रखा है। प्रभाव इतना अधिक बढ़ गया है कि अत्यधिक विलंबित होने के कारण रेलवे बोर्ड ने आरंभिक स्टेशनों से गुरुवार को रवाना होने वाली अप भागलपुर गरीबरथ, अप जोधपुर एक्सप्रेस समेत 16 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है जिससे ये ट्रेनें शुक्रवार को मुगलसराय नहीं पहुंचेंगी। गुरुवार को रद्द रही ट्रेनों में डाउन पटना राजधानी एक्सप्रेस, अप कालका मेल, अप संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, डाउन विभूति एक्सप्रेस, अप मगध एक्सप्रेस, डाउन आनंद विहार हटिया सुपरफास्ट, डाउन फरक्का, डाउन भागलपुर गरीब रथ, अप और डाउन जन साधारण एक्सप्रेस, अप और डाउन सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, अप और डाउन मुगलसराय फैजाबाद पैसेंजर, अप और डाउन मुगलसराय वाराणसी पैसेंजर रही। वहीं गुरुवार को डाउन भुवनेश्वर राजधानी , डाउन पटना राजधानी, डाउन भागलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस, डाउन पूर्वा एक्सप्रेस, डाउन मगध एक्सप्रेस और अप कालका मेल, डाउन हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, अप और डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस, डाउन महाबोधि एक्सप्रेस, अप और डाउन नंदन कानन एक्सप्रेस समेत 35 ट्रेनें 20 घंटे तक रिशेड्यूल किए जाने के कारण गुरुवार को विलंबित होकर मुगलसराय पहुंचेंगी।
विज्ञापन

अप जोधपुर एक्सप्रेस, डाउन हिमगिरि एक्सप्रेस, डाउन संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस, अप हटिया आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, डाउन अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस, अप अपर इंडिया एक्सप्रेस, डाउन फरक्का एक्सप्रेस, अप विक्रमशिला एक्सप्रेस, अप और डाउन जन साधारण एक्सप्रेस, अप और डाउन सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, अप और डाउन मुगलसराय फैजाबाद पैसेंजर, अप और डाउन मुगलसराय वाराणसी पैसेंजर। (16 ट्रेनें)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed