फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   चौपाल लगा भाजपाईयों ने सुनी ग्रामीणों की समस्या

चौपाल लगा भाजपाईयों ने सुनी ग्रामीणों की समस्या

Sun, 31 Dec 2017 12:53 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
चौपाल लगा भाजपाईयों ने सुनी ग्रामीणों की समस्या

विज्ञापन
सकलडीहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ता गांव गांव घूमकर लोगों को समस्याओं से अवगत हो रहे हैं। शनिवार को भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी और नामवर खरवार ने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में चौपाल लगाई। इस दौरान लोगों के समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दिया गया।

केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ ग्रामीण अंचल के लोगों तक पहुंचे। भाजपा नेता सुर्यमुनी तिवारी और नामवर खरवार ने शनिवार को क्षेत्र के रेवसां, मांटीगांव, केशवपुर, कुचमन, बथावर, चकरिया, तेंदुईपुर आदि गांवों में जन संपर्क कर लोगों की समस्या सुनीं। इस दौरान रेवसां गांव में दस लाख की लागत से दो पुल और नाबार्ड से 1800 मीटर सीसी रोड बनवाने की बात कही। ग्रामीणों की मांग पर कुछ जगहों पर पंडित दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत विद्युतीकरण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान संजय सिंह, मंडल अध्यक्ष रामअधार गुप्त, श्रीकांत राजभर, साधोशरण सिंह, बृजेश सिंह, रुद्र प्रताप चौहान, विश्राम सिंह, रिंकू मिश्रा, वीरु चौहान, राधे चौहान, रंगीले खरवार, महेश चौहान, प्रताप चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed