{"_id":"5a42a6634f1c1b0d788b5260","slug":"51514317411-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमासपा कार्यकर्ताओं ने डीएम को सौंपा पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमासपा कार्यकर्ताओं ने डीएम को सौंपा पत्रक
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीस अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर प्रगतिशील मानव समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुख्यालय पर जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम को पत्रक सौंपा। इस दौरान अनुसूचित जाति का आरक्षण कोटा बढ़ाए जाने की भी वकालत की।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि अतिपिछड़ा वर्ग में शामिल बीस जातियां केवट, बिंद, निषाद, कश्यप, कहार, मल्लाह, प्रजापति, राजभर, नाई, लोहार, पाल, माली, भुज, लोधी आदि लगातार अनुुसूचित जाति में शामिल करने की मांग करती आ रहीं हैं। लेकिन सरकार द्वारा इसपर कोई विचार नहीं किया जा रहा है। कहा कि इन जातियों को सामाजिक रूप से मजबूत करते हुए विकास की मुख्य धारा में जोड़ने की के लिए अनुसूचित जाति में शामिल करना अत्यंत आवश्यक है। इसके साथद ही अनुसूचित जाति के आरक्षण कोटा 22 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत किया जाना चाहिए। प्रमासपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित दो सूत्री मांगपत्र एडीएम को सौंपा। इस अवसर पर कन्हैया लाल, कतवारू, अब्दुल हमीद, प्रेम, रमेश, महेंद्र, बुल्लू आदि रहे।