फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शशिशंकर सिंह का किया गया अभिनंदन 19-34-45

भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शशिशंकर सिंह का किया गया अभिनंदन 19-34-45

Wed, 20 Dec 2017 01:13 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शशिशंकर सिंह का किया गया अभिनंदन 19-34-45
चंदौली। सिविल बार सभागार में मंगलवार को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और अधिवक्ता शशिशंकर सिंह को शासन स्तर से भदोही जनपद स्थित औराई चीनी मिल का निदेशक बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। अधिवक्ताओं ने अपने साथी का जोरदार अभिनंदन किया। इस अवसर पर नवनियुक्त निदेशक शशिशंकर सिंह ने कहा कि पिछली सरकारों के शासनकाल में गन्ना किसानों की उपेक्षा की गई। देखरेख और बेहतर प्रबंधन के अभाव में प्रदेश की अधिकतर चीनी मिलों की हालत दयनीय हो चुकी है। वहीं काफी संख्या में चीनी मिलों पर ताला लटक रहा है। इसका खामियाजा गन्ना किसानों को उठाना पड़ रहा है। भाजपा के शासनकाल में चीनी मिलों को दोबारा शुरू करने की योजना बनाई गई है। बताया कि औराई चीनी मिल की हालत खस्ता है। शासन स्तर पर वार्ता कर चीनी मिल को शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। इससे जनपद सहित पूर्वांचल के गन्ना किसानों को काफी लाभ पहुंचेगा। वहीं गन्ना की खेती के प्रति किसानों में रूझान भी बढ़ेगा। कार्यक्रम में सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सिंह, राकेश रत्न तिवारी, मुरलीधर सिंह, राजेंद्र तिवारी, चंद्रमौली उपाध्याय, कपिलदेव सिंह, शिवराज सिंह, रणधीर सिंह, निशांत अख्तर, श्रृषिकेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed