{"_id":"59a317284f1c1b5b508b46b6","slug":"51503860520-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों का परिचालन रद्द होने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों का परिचालन रद्द होने से यात्री परेशान
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय (चंदौली)। डेरा सच्चा सौदा समर्थकों द्वारा पंजाब और हरियाणा में बवाल के बाद ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला जारी है। रविवार को 13 ट्रेन मुगलसराय नहीं पहुंची। इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हुई। यात्रियों के लगातार यात्रा निरस्त किए जाने से रेल राजस्व को भी नुकसान पहुंचा है।
मुगलसराय होकर हावड़ा, सियालदह और धनबाद की ओर रविवार को जाने वाली डाउन की ट्रेनों में 13006 डाउन पंजाब मेल, 13050 डाउन अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस, 13152 डाउन जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस, 12326 डाउन नांगल डैम कोलकाता एक्सप्रेस, 13008 डाउन श्रीगंगानगर हावड़ा उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस, 13308 डाउन फिरोजपुर कैंट धनबाद गंगा सतलज एक्सप्रेस और 18202 डाउन नई दिल्ली पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस रेलवे बोर्ड के निर्देश पर शनिवार को आरंभिक स्टेशनों क्रमश: अमृतसर, जम्मूतवी, कालका और फिरोजपुर कैंट और नई दिल्ली से रद्द कर दी गईं। वहीं अप की ट्रेनों में 12331 हिमगिरि एक्सप्रेस, 13307 अप गंगा सतलज एक्सप्रेस, 12311 अप कालका मेल, 13005 अप पंजाब मेल, 13049 अप हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस और 13151 अप कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस, शुक्रवार को आरंभिक स्टेशन से निरस्त किए जाने से रविवार को मुगलसराय नहीं पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक राजेन्द्र राम ने बताया कि ट्रेनों के रद्द होने से प्रति दिन करीब तीस हजार रुपये के रेल राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन