फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   51 school vehicles damaged, registration will be canceled

Chandauli News: 51 स्कूली वाहन खटारा, रद्द किया जाएगा पंजीयन

Sat, 03 Aug 2024 04:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
51 school vehicles damaged, registration will be canceled
पीडीडीयू नगर। जिले में कई स्कूल बच्चों के लिए खटारा वाहनों का संचालन कर रहे हैं। परिवहन विभाग ने ऐसे 51 वाहनों को चिह्नित किया है। अब इन वाहनों का पंजीयन निरस्त करने की कार्यवाही की जा रही है। एआरटीओ के अनुसार वाहन अनधिकृत रूप से चल रहे वाहनों के खिलाफ स्क्रैपिंग की कार्रवाई की जाएगी। परिवह विभाग में 800 से ज्यादा स्कूली वाहन पंजीकृत है। इसमें बस, टेंपो ट्रैवलर, मैजिक आदि शामिल हैं। इनमें से 172 वाहनों की फिटनेस अवधि समाप्त हो चुकी है। कुछ दिनों पहले ही बबुरी थाना क्षेत्र गोगहरा गांव के पास एक स्कूली वाहन पलटने से कई बच्चे और शिक्षक घायल हो गये थे। हादसे के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम के नेतृत्व में तहसीलवार टीमें बनाकर अवैध वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अब परिवहन विभाग ने खटारा वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। जिले में 51 स्कूली वाहन खटारा हो चुके हैं। परिवहन विभाग ने स्कूलों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed