{"_id":"5818a9f14f1c1bab314362b2","slug":"50th-anniversary-ceremony-arun-jetly-on-punjab-goverment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस को कोसा, सीएम की पीठ थपथपाई पर नही किया कोई बड़ा एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस को कोसा, सीएम की पीठ थपथपाई पर नही किया कोई बड़ा एलान
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Wed, 02 Nov 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
पंजाब राज्य की 50वीं वर्षगांठ पर अरुण जेटली
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब राज्य की 50वीं वर्षगांठ पर करवाए गए समारोह दौरान विशाल जन समूह को संबोधित करते हुए केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि दुनिया भर में रहने वाले पंजाबियों के लिए यह बहुत खुशी का अवसर है । उन्होंने कहा कि अकाली भाजपा गठबंधन कुछ समय ही राज्य व केन्द्र में सत्ता में रहा जबकि कांग्रेस ज्यादा समय सत्ता में रही है । उन्होंने कहा कि इस गठबंधन ने कांग्रेस की पहली सरकारों के मुकाबले बढिय़ा भुमिका निभाई है।
पंजाब राज्य के पुनर्गठन के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लेने आए केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि जब-जब केंद्र में कांग्रेस की सरकारें रही उसने पंजाब के साथ गलत व्यवहार किया है और बार-बार पंजाब सरकार को बर्खास्त किया गया है। कांग्रेस की हुकूमत का सबसे बड़ा खामियाजा पंजाब व पंजाबियों ने भुगता है।

Trending Videos
कांग्रेस सरकारों का सबसे बड़ा खामियाजा पंजाब ने भुगता: जेटली
पंजाब राज्य की 50वीं वर्षगांठ पर अरुण जेटली
- फोटो : अमर उजाला
केन्द्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब ने हरि क्रांति लाने के लिए अग्रणी रह कर भूमिका निभाई तथा अलग अलग युद्धों के दौरान आगे रह कर हमलावरों का सामना किया। जेटली ने कहा कि स. बादल की ठोस प्रयासों के परिणाम के तौर पर पंजाब की शान की लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि स. बादल के कार्यकाल के दौरान पंजाब पूरी तरह से बदल गया है।
उन्होंने कहा कि अकाली भाजपा गठबंधन एक पवित्र गठबंधन है जिसको पंजाब के लौग पूर्ण समर्थन देते हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार की तरफ से जो भी इस समय पंजाब को दिया जा रहा है गठबंधन की सरकार आने के बाद उसको दोगुणा कर दिया जाएगा।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देश पर आंख रखने वाले दुश्मन को हर संभव जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के दुश्मनों को समझ जाना चाहिए कि भारत में अलग तरह की सरकार है, जो देश की सुरक्षा व प्रभुसत्ता के सवाल पर कोई भी समझोता नहीं करेगी।