फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   50 km long jam, vehicles standing for 6 days, churning of officials of Bihar and UP

50 किमी लंबा जाम, 6 दिन से खड़े वाहन, बिहार और यूपी के अधिकारियों के मंथन के बाद भी नहीं सुधरे हालात, पीएसी तैनात

Sat, 16 May 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
50 km long jam, vehicles standing for 6 days, churning of officials of Bihar and UP
मुख्यालय पर एनएच दो पर जाम लगने से लगी वाहनों की कतार - फोटो : CHANDAULI
सड़क पर यूपी में चंदौली से बिहार में मोहनियां तक करीब 50 किलोमीटर लंबी ट्रकों की कतार लग गई थी। जाम की स्थिति पिछले कई दिनों से बनी है। उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर पिछले छह दिन से जाम की सूचना पर शनिवार को दोपहर में कमिश्नर दीपक अग्रवाल, आईजी विजय सिंह मीणा, डीएम नवनीत सिंह चहल और एसपी हेमंत कुटियाल ने बिहार के अधिकारियों से वार्ता की। अधिकारियों की पहल पर कुछ हलचल हुई लेकिन जाम नहीं छूटा। बाद में देर शाम पीएसी लगाई गई और जिले के चार सीओ की ड्यूटी लगाई गई जाम छुड़ाने के लिए।
विज्ञापन

यूपी-बिहार बार्डर पर चंदौली एआरटीओ व खनन विभाग द्वारा बालू लदे वाहनों को बिहार से चंदौली में आने से रोका जा रहा है। बिहार में सुबह छह बजे से जाम लग गया। पिछले छह दिन से सीमा पर ट्रकों की कतार लग रही है। इस समस्या को देखते हुए वाराणसी कमिश्नर दीपक अग्रवाल, आईजी विजय सिंह मीणा, डीएम नवनीत सिंह चहल, एसपी हेमंत कुटियाल ने दोपहर 12 बजे यूपी बिहार बॉर्डर का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां जाम की वजह से सैयदराजा से नौबतपुर बार्डर तक पहुंचने में अधिकारियों को आधा घंटा से अधिक समय लग गया।
विज्ञापन

बाद में नौबतपुर में कर्मनाशा नदी के पुराने पुल पर वाहन खड़ा कर पैदल ही बिहार की सीमा में पुलिस के कैंप कार्यालय पहुंचे। यहां बिहार के कैमूर जिले के डीआईजी पी. कण्णन, डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी, एसपी, एडीएम सुमन कुमार,शिव कुमार राऊत, डीटीओ रामबाबू,एनएचआई के अधिकारी नागेश सिंह रहे। अधिकारियों ने वार्ता कर जाम की वजह जानी। बाद में कैमूर जिले के डीएम से रोड ब्लॉक कर लेबरों का रजिस्ट्रशन कर बसों से उनके गंतब्य तक भेजने के लिए हो रहे कार्य को पुराने रोड से करने को कहा। चंदौली और कैमूर जिले के अधिकारियों में जिसके बाद तत्काल बिहार के एसपी दिलनवाज ने रोड पर लगाकर लेबरों को बैठा रही बसों को पुराने रोड व खली जगह पर भेजकर बंद रोड चालू कराया। इसके बाद वाहनों के पहिए हिले लेकिन जाम नहीं छूटा तो चारों सीओ की तैनाती की गई। यूपी में नौबतपुर से चंदौली तक और बिहार में मोहनियां तक ट्रकों की कतार लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क की एक लेन डाइवर्ट करने से लग रहा जाम
सैयदराजा। यूपी बिहार की सीमा पर जाम का मुख्य कारण दस मई की रात आई आंधी की वजह से खजूरा गांव में हाइवे के किनारे पुलिस जांच, रजिस्ट्रेशन और मेडिकल कैंप उड़ गए। इसके बाद यूपी से बिहार की तरफ आने वाले एक लेन को बंद कर दिया गया। इसी वजह से जाम की स्थितिबनी हुई है।

यूपी-बिहार बार्डर पर लग रहे जाम की समस्या पर कैमूर के डीआईजी पी.कण्णन, डीएम डॉ.नवलकिशोर चौधरी के सा

यूपी-बिहार बार्डर पर लग रहे जाम की समस्या पर कैमूर के डीआईजी पी.कण्णन, डीएम डॉ.नवलकिशोर चौधरी के सा- फोटो : CHANDAULI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed