फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   4,970 cusecs of water released by opening 12 gates of Auravatand dam

Chandauli News: औरवाटांड़ बांध के 12 फाटक खोलकर 4,970 क्यूसेक पानी छोड़ा

Thu, 03 Sep 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
4,970 cusecs of water released by opening 12 gates of Auravatand dam
चकिया के मुसाखाड बांध  से डिस्चार्ज होता पानी। संवाद
नौगढ़/चकिया/शिकारगंज। वनांचल में लगातार बारिश से बांध, नदी, तालाब और पोखरे लबालब हो गए हैं। बांधों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इससे नदियों का जलस्तर बढ़ा गया है, जिससे आसपास के गांवों के लोग परेशान हैं। बुधवार को औरवाटांड़ बांध के 12 फाटक खोलकर 4,970 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। भैंसोड़ा बांध से भी 350 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। जेई दीपक मिश्रा ने बताया कि औरवाटांड़ बांध का रखरखाव सामान्य है। पानी का स्तर 896 फीट तक बनाए रखा जा रहा है। कर्मचारी बांधों के जलस्तर और पानी के बहाव पर लगातार नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, नौगढ़, भैसौड़ा, मूसाखाड़, लतीफशाह वीयर और मुजफ्फरपुर वीयर से पानी के डिस्चार्ज की गति धीमी हो गई है। सिंचाई विभाग के अनुसार नौगढ़ बांध से 4000 क्यूसेक, भैसौड़ा बांध से 661 क्यूसेक और मूसाखाड़ बांध से 14 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। लतीफशाह वीयर से 13 हजार क्यूसेक पानी कर्मनाशा नदी में और मुजफ्फरपुर वीयर से 2500 क्यूसेक पानी चंद्रप्रभा नदी में डिस्चार्ज किया जा रहा है। वहीं चंद्रप्रभा बांध से 86 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। अधिशासी अभियंता हरेंद्र कुमार ने बताया कि पानी की आवक कम होने से डिस्चार्ज की मात्रा घटाई गई है। कर्मचारी बांधों और जलस्तर की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed