फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   47 mm rain fell in 12 hours, temperature dropped by two degrees

Chandauli News: 12 घंटे में 47 एमएम हुई बारिश, दो डिग्री गिरा तापमान

Wed, 18 Sep 2024 05:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
47 mm rain fell in 12 hours, temperature dropped by two degrees
पीडीडीयू नगर। जिले में मंगलवार को भोर से लेकर देर शाम तक हुई बारिश ने सावन का एहसास कराया। 12 घंटे में 47 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, दो डिग्री पारा लुढ़कने से उमस से लोगों को राहत मिली। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार को भी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन


मौसम ने मंगलवार की भोर में पांच बजे करवट बदली। आसमान पर छाए काले बादल बरस पड़े। इसके बाद देर शाम तक कभी तेज तो कभी धीमी गति से बारिश होती रही। इस दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने से मौसम सुहाना बना रहा। उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

वहीं, दिन भर बारिश होने से कई इलाकों में सड़कों और गलियों में जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। नाले-नालियां जाम होने से सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चक्रवाती तूफान यागी के प्रभाव से मौसम में बदलाव हुआ है। कुछ स्थानों पर भारी रो कहीं-कहीं बहुत ज्यादा बारिश हुई है। 18 सितंबर के बाद बारिश के वेग में कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारिश से जिले के कई हिस्सों में 16 कच्चे मकान और पेड़ धराशाई हो गए। टांडाकला गांव में नंदलाल पासवान का कच्चा गिर गया, जिससे पूरी गृहस्थी नष्ट हो गई। वहीं, नौगढ़ में कर्मनाशा नदी में उफान आने पर वनवासी परिवारों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और दुर्गा मंदिर पोखरे के टिन सेड में शरण ली।
बटौवा गांव में भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान दास अग्रहरि के मकान पर दो यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। संयोग अच्छा था कि परिवार के सभी लोग सही सलामत बाहर निकल आए, लेकिन घर में रखा हजारों का सामान दबकर नष्ट हो गया। खाने-पीने की वस्तुएं भी खराब हो गई। वही नरसिंह यादव का भी बारिश के चलते कच्चा मकान धराशाई हो गया। बाघी गांव में यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से आरती देवी का मकान ध्वस्त हो गया। वहीं पास में जितेंद्र यादव का कच्चा मकान का एक हिस्सा गिरने से भैंस की दर्दनाक मौत हो गई। रिठिया गांव में फूल कुमारी, चिकनी गांव के जवाहिर और बाघी गांव के रहीम शाह, सुखदेई देवी, महेंद्र कन्नौजिया, दीपमाला, राजेंद्र यादव, महेंद्र यादव, अशोक शर्मा, रामअधार यादव, हरि यादव, मुरलीधर, संतु राम, तेतरी देवी, लाल साहब, चौथी का कच्चा मकान गिर गया।
बीएसएनल एक्सचेंज के सामने दो पेड़ ब्लाक प्रमुख का कक्ष पर गिर गए। नौगढ़-सोनभद्र मार्ग पर दुर्गा मंदिर तालाब और जैमोहनी रेंज के सामने एक पेड़ गिरने से तीन घंटे तक आवागमन बंद था। कस्बा नौगढ़ में काली माता मंदिर के पास विशाल का नीम का पेड़ गिरने छोटू जायसवाल का ऑटो रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों ने पेड़ काटकर ऑटो को बाहर निकाला। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने कहा कि लेखपालों को बारिश से नुकसान का सत्यापन करने को कहा गया है।

बांधों से कर्मनाशा नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मंगलवार को जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और एसपी आदित्य लांग्हे ने लतीफशाह बीयर का दौरा किया। वहीं, बैरियर लगाकर पर्यटकों को लतीफशाह वियर और मूसाखाड जाने से रोका जा रहा है। तटवर्ती इलाकों में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है और तीन बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। इस दौरान दिव्या ओझा, सीओ राजीव सिसोदिया, कोतवाल अतुल प्रजापति, सिंचाई विभाग के एसडीओ राकेश तिवारी, धीरेंद्र तिवारी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed