फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   43 degree mercury, scorching hot winds even at night

Chandauli News: 43 डिग्री पारा, रात में भी झुलसा रहीं गर्म हवाएं

Fri, 31 May 2024 04:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
43 degree mercury, scorching hot winds even at night
पीडीडीयू नगर। सूर्य के दहकने से अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 47 तो न्यूनतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 32 पर पहुंच गया। इससे रात भी लोग गर्म हवाओं से झुलसते रहे। इस वर्ष गर्मी ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। मई के शुरू से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। अब तो आसमान से आग बरस रही है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही गर्म हवा चलने लगी थी। दोपहर होते-होते सूर्य का ताप असहनीय हो गया। लोग घरों से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। दिन की तपन रात को प्रभावित करते हुए झुलसाने लगी। पंखे और कूलर बेकार साबित हुए। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 4-5 दिनों में बंगाल की खाड़ी से पुरवा हवाओं और बादलों की आवाजाही से कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। 30 मई से तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed