{"_id":"5c6da5f0bdec22739f757ec5","slug":"41550689776-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सम्मान निधि को गंभीरता से ले अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सम्मान निधि को गंभीरता से ले अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। जिले के पांचों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 140 प्रार्थना पत्रों में 12 का निस्तारण किया गया। वहीं चकिया में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में अध्यक्षता करते हुए एडीएम बच्चा लाल ने अधिकारियों को किसान सम्मान निधि को गंभीरता से लेने का आह्वान किया। यहां आए 36 प्रार्थना पत्रों में एक का निस्तारण किया गया। चकिया: संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम बच्चा लाल ने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना में पात्र किसानो का सत्यापन करने में किसी भी तरह की लापरवाही पर कर्मचारी दंडित किए जाएंगे। होली के अवसर पर पटाखा लाइसेंस देने से संबंधित प्रार्थना पत्र पर एडीएम ने कहा कि पटाखा बेचने के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाएंगे। बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर आवास, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान योजना, राशन कार्ड, पेयजल, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस और वन से संबंधित शिकायते आई। इस मौके पर एसपी संतोष कुमार सिंह, सीडीओ डॉ. एके श्रीवास्तव,एसडीएम दीप्तिदेव यादव, सीओ कुंवर प्रभात सिंह, नायब तहसीलदार प्रवीण सिंह, बीडीओ सरिता सिंह, एक्सईएन बिजली एके शुक्ला, बीएसए भोलेन्द्र प्रताप सिंह, एक्सईएन सिंचाई जेपी वर्मा, सहायक अभियंता अनिल सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अशोक कुमार मिश्र रहे। नियामताबाद: मुगलसराय तहसील सभागार में बुधवार को एसडीएम आशीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 26 प्रार्थना पत्र में दो का निस्तारण हुआ। इस मौके पर एसडीएम न्यायिक रामसजीवन मौर्य, तहसीलदार लालता प्रसाद, बीडीओ राजन राय, बीईओ सुरेश सिंह, रजिस्ट्रार कानूनगो श्याम सुंदर गुप्ता, विष्णु गुप्ता, आशुतोष राय, त्रिलोकीनाथ, शैलेंद्र सिंह, विनोद पांडेय, राकेश सिंह, शैलेंद्र सिंह, अभय श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, रितेश पांडेय, मिथिलेश यादव रहे। चंदौली: सदर तहसील सभागार में बुधवार को एसडीएम अभिषेक गोयल की अध्यक्षता मेंसंपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें 25 फरियादियों ने अपनी समस्या केसमाधान के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। लेकिन मौके पर केवल एक कानिस्तारण हो सका तथा शेष मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपदिया गया। एसडीएम ने निर्देश दिया कि सभी मामलों का एक सप्ताह के अंदरनिस्तरण होना आवश्यक है। इस दौरान तहसीलदार फूलचंद्र यादव, नायब बृजेशकुमार, कोतवाल आशुतोष ओझा, पंकज सिंह रहे। नौगढ़ : एसडीएम की अध्यक्षता में 31 में तीन मामलों का निस्तारण हुआ। इसी तरह सकलडीहा में एसडीएम रामसजीवन मौर्य की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में 30 में पांच मामलों का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन