{"_id":"5c12ac1642c7925cee464348","slug":"41544727574-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात बीमारी की चपेट में आने से दो पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात बीमारी की चपेट में आने से दो पशुओं की मौत
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। बरहनी विकासखंड के तलासपुर गांव में अज्ञात बीमारी की चपेट में आने से गुरुवार को ग्राम प्रधान की एक पड़िया व एक पड़वा की मौत हो गई। वहीं दो गाय व तीन भैंस गंभीर रूप से बीमार हो गए जिनका इलाज हो रहा है। पशुपालन विभाग के पशु चिकित्साधिकारी डा. के लाल ने पशुओं की मौत व बीमारी का कारण फूड प्वाइजनिंग बताया है।
ग्राम प्रधान देवेंद्र यादव के सात पशु एक साथ बीमार पड़ गए। इससे परेशान ग्राम प्रधान ने आनन-फानन में अमड़ा राजकीय पशु अस्पताल के प्रभारी व पशुधन प्रसार अधिकारी को सूचना दी लेकिन समय से पशु चिकित्सकों के न पहुंचने से निजी चिकित्सकों से बीमार पशुओं का इलाज शुरू कराया गया। ग्राम प्रधान ने बताया कि 15 हजार रुपये की दवा मंगाकर इलाज कराए जाने के बाद भी बीमार पशुओं की स्थिति भी गंभीर बनी हुई थी। राजकीय पशु अस्पताल अमड़ा के प्रभारी का कहना है कि पशुओं के निरीक्षण के बाद प्रथम दृष्टया मामला फूड प्वाइजनिंग का लग रहा है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन