{"_id":"5c09636abdec22413e05867a","slug":"41544119146-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री कल करेंगे ट्रामा सेंटर का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री कल करेंगे ट्रामा सेंटर का शिलान्यास
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नियामताबाद। मुगलसराय तहसील के महेवा गांव में हाइवे के किनारे बनने वाले ट्रामा सेंटर का शिलान्यास आठ दिसंबर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा करेंगे। इसके मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई है। गुरुवार को सीडीओ डा. अभय कुमार श्रीवास्तव ने शिलान्यास व सभास्थल का जायजा लिया और कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक शाहिद अली को आवश्यक निर्देश दिए।
महेवा में 3.12 करोड़, 95 हजार रुपये की धनराशि से ट्रामा सेंटर का निर्माण होना है। इसे महेवा गांव की लगभग दो बीघे जमीन पर बनाया जाएगा। ट्रामा सेंटर बनने से जनपद के अतिरिक्त आसपास के जनपदों व पड़ोसी राज्य के लोगों को भी इलाज की सुविधा मिलेगी। डीएम नवनीत सिंह चहल के निर्देश सीडीओ ने सभा स्थल व मंच आदि के लिए जमीन का निरीक्षण भी किया। सीडीओ ने बताया कि इसके निर्माण की जिम्मेदारी सीएनडीएस को दी गई है। कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक ने बताया कि ट्रामा सेंटर को बनने में करीब डेढ़ साल लगेंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद तिवारी, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, अनिल सिंह, शिव शंकर पटेल मौजूद रहे।