{"_id":"5bbbb142867a55285636d4d2","slug":"41539027266-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक नवंबर से ट्रकों में लागू होगी आरएफआईडी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक नवंबर से ट्रकों में लागू होगी आरएफआईडी व्यवस्था
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
कार्यशाला
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में एक नवंबर से आरएफआईडी व्यवस्था लागू होगी। इसके तहत सभी ट्रकों पर बार कोड लगाया जाएगा। इससे इबे बिल आन लाइन हो जाएगा। यही नहीं ट्रकों पर भी आनलाइन निगाह रखी जा सकेगी। सोमवार को नगर के कैलाशपुरी स्थित एक रेस्टूरेंट में वाणिज्य कर अधिकारियों ने ट्रक चालकों, मालिकों और व्यवसायीयों को इस व्यवस्था की जानकारी दी। बताया कि ट्रकों में आरएफआईडी कोड लगाने के लिए सैयदराजा और नौबतपुर में कैंप लगाया गया है।
गोष्ठी में असिस्टेंट कमिश्नर प्रवीण कुमार सिंह, अखिलेश दुबे और अविनाश राय ने बताया कि सरकार ने ट्रकों की निगाहबानी और व्यापार कर रोकने के लिए इस व्यवस्था को लागू की है। आरएफआईडी व्यवस्था एक नवंबर से लागू हो रही है। इसके तहत सभी ट्रकों पर केबिन के बाएं साइड में बार कोड लगाया जाना है। इस तरह सभी ट्रक आन लाइन हो जाएंगे। ट्रकों पर माल लादा जाएगा और इबे बिल बनाया जाएगा, इसके बाद इसकी निगाहबानी मुख्यालय से ही की जा सकेगी। इस तरह कर चोरी पर रोक लगेगी। बताया कि व्यापार कर विभाग की ओर से नौबतपुर और सैयदराजा में शिविर लगाया गया है। यहां सौ रुपये शुल्क लेकर ट्रकों पर बार कोड लगाया जा रहा है। कहा कि एक नवंबर के बिना कोड के ट्रक पकड़े जाने पर अर्थदंड लगाया जाएगा। इस मौके पर वाणिज्य कर अधिकारी एमए अब्बास, आरएफआईडी आपरेटर बृजेश सािंह, ट्रक आपरेटर राकेश, बबलू, पिंटू, राहुल केशरी, सोनू चौरसिया, चंदन जायसवाल, शहबाज, रिंकू यादव, छोटू यादव, पवन महेश्वरी, आसिफ, दीपक यादव, मोहित वर्मा, महेन्द्र सिंह, जमाल रहे।