{"_id":"5b4cf0624f1c1b58488b52f7","slug":"41531768930-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र के प्रवेश पर इंकार के बाद छात्रों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र के प्रवेश पर इंकार के बाद छात्रों ने किया हंगामा
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
नगर के एलबीएस डिग्री कालेज में काउंसलिंग के दौरान सोमवार को एक छात्र के पास इंटरमीडिएट का मूल अंक नहीं होने पर कालेज प्रशासन ने बीए में प्रवेश देने से इंकार कर दिया। जिससे नाराज छात्र नेता कालेज प्रशासन के खिलाफ लामबंद होकर हंगामा करने लगे। छात्र नेताओं ने चेताया कि यदि मंगलवार को छात्र का प्रवेश नहीं लिया गया तो काउंसलिंग नहीं होने देंगे।
लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए उर्त्तीण छात्रों की पहली काउंसलिंग लिस्ट निकाली गई थी। जिसके तहत प्रपत्रों की जांच 14 व 16 जुलाई को हुई। सोमवार को काउंसलिंग कराने पहुंचे छात्र नंद लाल पासवान के प्रपत्रों की जांच के दौरान वह इंटरमीडिएट की मूल प्रति के स्थान पर छाया प्रति दिखाने लगा। जिसपर काउंसलिंग कर रहे जांच अधिकारी ने प्रवेश लेने से इंकार कर दिया। छात्र के अनुसार उसने अगले दिन मूल प्रति दिखाने की बात कही लेकिन अधिकारी नहीं माने। जब छात्र नेताओं को पता चला तो वे छात्र के प्रवेश के लिए हंगामा करते हुए कालेज प्रशासन पर दबाव बनाने लगे। इस संबंध में प्राचार्य डा. सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि सभी प्रवेश नियमानुसार लिए जांएगे। किसी को भी नियम में छूट नहीं दी गई है। कहा कि प्रवेश के लिए दूसरी सूची निकाल दी गई है। जिसकी काउंसलिंग 19 व 20 जुलाई को होगी।