{"_id":"5b465a124f1c1bb6248b5b1c","slug":"41531337234-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर रिटर्न भरने के लिए आयोजित किया जागरूकता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर रिटर्न भरने के लिए आयोजित किया जागरूकता शिविर
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली, चकिया। स्थानीय आदित्य पुस्तकालय सभागार में बुधवार को आयकर विभाग चंदौली के तत्वावधान में व्यापारियों को आयकर विभाग की विभिन्न योजनाओं तथा आयकर रिटर्न भरने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला आयकर अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने व्यापारियों को इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने अलावा आयकर देने के फायदों की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण क्षत्रों में आयकर जमा करने की ओर जानकारी के अभाव में व्यापारियों का रूझान कम है। इससे व्यापारियों के साथ ही सरकार को भी घाटे का सामना करना पड़ता है और विकास कार्यक्रमों के संचालन में दिक्कत आती है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की जिम्मेदारी है कि वह अपना इनकम टैक्स रिटर्न समय पर भरते रहे। उन्होंने कहा कि व्यापारी बचत खाते से व्यापार न करके चालू खाते से ही व्यापार करें, जिससे भविष्य में आयकर से जुड़ी किसी भी मुसीबत से बच सकेंगे। आयकर निरीक्षक प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने आयकर रिटर्न समय पर जमा करने के तरीकों तथा फायदों के बारे में व्यापारियों को विस्तार से समझाया। शिविर में व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, शैलेन्द्र केशरी, राजकुमार जायसवाल, अनिल केशरी, सरदार राजकुमार सिंह, राजेश चौहान, संदीप मौर्या, सतीश पटेल, मोहम्मद आजाद, कपिल केशरी मौजूद रहे।