{"_id":"5af9e6904f1c1b165e8b47b8","slug":"41526326928-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक को जेल, दो की संपति की कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक को जेल, दो की संपति की कुर्क
Updated Tue, 15 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा (ब्यूरो)। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के निर्देश में सोमवार को वसूली अभियान के तहत तहसील प्रशासन की टीम ने एक बकाएदार को गिरफ्तार किया गया। वहीं दो अन्य के खिलाफ अचल संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की गई। तहसील प्रशासन के इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है।
धीना थाना क्षेत्र के कमालपुर पुलिस चौकी अर्न्तगत बभनियांव गांव निवासी चित्रसेन उर्फ डब्लू के यहां विद्युत विभाग के 4 लाख 40 हजार 856 बकाया जमा नहीं करने पर नायब तहसीलदार ने उसे गिरफ्तार करवा कर राजस्व जेल भेज दिया। वहीं अर्णेस राईस मिल पर साढ़े तीन लाख रुपये व्यापार कर और नरसिंह ईंट भट्टा कमालपुर पर सवा दो लाख रुपये व्यापार कर का बकाया होने पर दोनों की अचल सम्पत्ति को कुर्क कर लिया गया। इस बाबत नायब तहसीलदार अमित त्रिपाठी ने बताया कि कोई भी बकाएदारों हो बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान संग्रह अमीन तेरसु राम, श्याम बिहारी सिंह , वसीम खां, संतोष पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन