{"_id":"5ad102674f1c1b85028b4693","slug":"41523647079-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा के दौरान महिला यात्री का नकदी और जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा के दौरान महिला यात्री का नकदी और जेवरात चोरी
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
मुगलसराय। आसनसोल से भावनगर जा रही अप पारसनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में गया रेलवे स्टेशन के आउटर पर गुरुवार की देर रात उचक्कों ने महिला यात्री का बैग चुरा लिया। महिला ने रेल मंत्री को ट्वीट कर चोरी की जानकारी दी। रेल मंत्रालय की सूचना पर स्थानीय स्टेशन पर सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन के मुगलसराय पहुंचने पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। धनबाद के नेहरू रोड सुभाषनगर स्थित एक कालेज की अध्यापिका श्वेता सिंह गुरुवार को धनबाद से नई दिल्ली जाने के लिए पारसनाथ एक्सप्रेस ट्रेन के एस -7 के सीट संख्या 56 पर सवार हुई थी। ट्रेन रात दो बजे के करीब गया पहुंची और सिग्नल लाल होने पर आउटर पर ट्रेन रुक गई। इस बीच महिला शौच के लिए गई। इसी बीच उचक्कों ने बैग गायब कर दिया। बैग में सात हजार रुपये नकद, कीमती मोबाइल, सोने की एक चेन, सोने का टॉप्स, टिकट, दो एटीएम कार्ड आदि थे। महिला ने चोरी की सूचना ट्वीट कर रेल मंत्री को दी। रेल मंत्रालय की सूचना पर यहां के सुरक्षा कर्मियों में खलबली मच गई। सुबह मुगलसराय स्टेशन पहुंची तो जीआरपी और आरपीएफ ट्रेन में पहुंची और जांच पड़ताल की। महिला की तहरीर पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर केस गया भेज दिया। इस संबंध में जीआरपी मुगलसराय के निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन