{"_id":"5a7217884f1c1baa1b8b4c3c","slug":"41517426568-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चहनियां ब्लाक में सबसे अधिक कुपोषित बच्चे 55","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चहनियां ब्लाक में सबसे अधिक कुपोषित बच्चे 55
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। मुख्य विकास अधिकारी डा. अभय कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को विकास भवन में बाल विकास परियोजना अधिकारियों संग बैठक कर बाल स्वास्थ्य एवं पोषण योजना के प्रगति की समीक्षा की। अभियान की अत्यधिक खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में सुधार लाने की हिदायत दी। खासकर चहनियां ब्लाक में कुपोषित बच्चों की संख्या सर्वाधिक पाए जाने पर सीडीपीओ मीना गुप्ता को कड़ी फटकार लगाई।
बैठक के दौरान सीडीओ ने कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उनका आधार कार्ड बनवाने का निर्देश दिया। ताकि शत प्रतिशत बच्चों को पुष्टाहार का वितरण किया जा सके। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण, कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों को पुष्टाहार वितरण आदि के बाबत जानकारी ली। चहनियां विकास खंड में 3539 कुपोषित और नियामताबाद में 3133 कुपोषित बच्चों की संख्या पाए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। सीडीपीओ द्वारा मानक के अनुरूप प्रति माह 24 आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण नहीं किए जाने पर भी सीडीओ नाराज दिखे। कहा कि यदि सुपरवाइजर प्रत्येक माह 18 केंद्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करतीं हैं, तो उनके विरुद्ध सेवा समाप्ति की संस्तुति की जानी चाहिए। डीपीओ शैलेंद्र राय ने बताया कि पुष्टाहार वितरण को आधार से लिंक कर दिया गया है। जबकि काफी संख्या में अतिकुपोषित व कुपोषित बच्चों के आधार कार्ड नहीं बने हैं। इसके चलते शासन स्तर से पर्याप्त मात्रा में पुष्टाहार प्राप्त नहीं हो पा रहा है। सीडीओ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं के माध्यम से सभी कुपोषित बच्चों को सहज जनसेवा केंद्रों पर ले जाकर आधार कार्ड बनवाने का निर्देश दिया।