फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बा न पकड़ कहीं केहू क, रिश्वतखोरी में बा छूट

बा न पकड़ कहीं केहू क, रिश्वतखोरी में बा छूट

Mon, 08 Jan 2018 01:13 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
बा न पकड़ कहीं केहू क, रिश्वतखोरी में बा छूट

विज्ञापन
मुगलसराय। अस्मिता नाट्य संस्थान के बैनरतले आयोजित मुगलसराय रंग महोत्सव में शनिवार की देर शाम रविनगर स्थित एक स्कूल में पैगाम ए हिन्द सम्मान और अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें देश भर से आए कवियों ने अपनी रचनाएं सुनाकर देश दुनिया के वर्तमान परिदृश्य से अवगत कराया। इंद्रजीत तिवारी ने भ्रष्टाचार पर करारा चोट करते हुए कहा कि -बा न पकड़ कहीं केहू क, रिश्वतखोरी में बा छूट, हमहीं लूटीं तू हूं लूटा, ए ही में बा सब एकजुट।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. रजनी अग्रवाल ने हार बीती सब भूलाकर कर्म लाता जीत है सुनाया। इंद्रजीत तिवारी निर्भिक ने- सुखमंगल सिंह मंगल ने- ना मांग किसी और से ऊषा की रश्मियां, डॉ. जयशंकर यादव ने हाथ में मोबाइल लेके, फिल्मी स्टाइल देके होटल में प्रवचन सुनावे लगलन बाबा जी, सुनाया। चिंतित बनारसी ने खुशनसीबों के घर ही भगवान के पैर जाते हैं सुनाकर वास्तविकता का भान कराया। सुरेश कुमार अकेला ने- प्यार का एक घर बनाकर देखो,अपनी एक पहचान बनाकर देखो, सुनाया। वहीं शायर सुहैल उस्मानी ने जब किसी का मकां जलता है, दूर तक आसमान जलता है, रोशन ने ये उनका सितम है, सुनाया। संचालन डॉ. रजनी अग्रवाल ने की। अतिथियों का स्वागत प्रमोद अग्रहरि ने और धन्यवाद ज्ञापन विजय कुमार गुप्ता ने किया। इसी तरह रविवार को महोत्सव के तहत नृत्यांगना सितारा देवी की स्मृति में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन राम कुमार तिवारी ने किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सोलो और ग्रुप डांस से लोगों का मन मोहा। इस मौके पर निक्की गुप्ता, विक्की सिंह, संजय शर्मा, अंजू चौहान, अखिलेश कुमार आदि रहे। अध्यक्षता डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने और संचालन कृष्ण मोहन गुप्ता ने तथा धन्यवाद ज्ञापन विजय कुमार गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed