{"_id":"5a469add4f1c1baa268b6a0f","slug":"41514576605-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्या का हल नहीं निकाले जाने पर दुकानदारों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्या का हल नहीं निकाले जाने पर दुकानदारों ने की नारेबाजी
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। विकास खंड के नागेपुर कस्बा में नाबदान का पानी सड़क पर पिछले कई दिनों से बह रहा है। शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि तक मौन साधे हुए है। समस्या से निजात न मिलने पर नाराज दुकानदारों ने शुुक्रवार को प्रदर्शन कर नारेबाजी की और जल्द से जल्द इस समस्या से निजात की मांग प्रशासन से की।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पिछले दस दिनों से नाबदान का पानी सड़क पर बह रहा है। इसकी शिकायत नागेपुर गांव के प्रधान और सचिव से की गई थी। बावजूद इसके अभी तक इस पर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। नाराज व्यापारियों ने आरोप लगाया कि स्वतंत्र प्रभार मंत्री अनिल राजभर का गृह निवास होने के बाद भी विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। एडीओ पंचायत और सचिव की अनदेखी पर शुक्रवार को दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा। पंचायत विभाग के अधिकारी और सचिव के खिलाफ दुकानदारों ने नारेबाजी की । इस बाबत डीपीआरओ अनिल सिंह ने बताया कि मौके पर एडीओ पंचायत को भेजकर शीघ्र ही समस्या से निजात दिलाया जायेगा। इस मौके पर बृजेश यादव, गोबिंद सोनकर, अजीत यादव, सूरज मौर्या, ओमप्रकाश जायसवाल, शिब्बू कुमार, उपेन्द्र, विशाल जायसवाल सहित अन्य दुकानदार मौजूद रहे।