फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बसों की जाम खिड़कियां ठंड में ढहा रही है सितम

बसों की जाम खिड़कियां ठंड में ढहा रही है सितम

Fri, 22 Dec 2017 01:13 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
बसों की जाम खिड़कियां ठंड में ढहा रही है सितम
बस

विज्ञापन
मुगलसराय। पूस के महीने में ठंड और वहीं दूसरी तरफ सरकारी बसों से यात्रा के दौरान सर्द हवाओं के थपेड़े यात्रियों पर काफी भारी पड़ रहे हैं। हालात यह है कि रखरखाव के अभाव में बसों की खिड़कियों के शीशे पूरी तरह से जाम पड़े हुए है जिससे सफर के दौरान ठंडी हवाएं यात्रियों को परेशान कर रही हैं। वहीं दूसरी बस अड्डों पर सुविधाओं का न होना रही सही कसर पूरी कर दे रहा है। अनदेखी ऐसी की बस अड्डों पर न तो टिनशेड लगे हुए है और न ही प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था की गई है।

दरअसल जनपद में जनता के आवागमन के लिए सरकारी वाहन के तौर पर जेयूएनआरएम की बसों का संचालन किया जाता है। जो कि काशी डिपो महानगर बस सेवा वाराणसी के अंतर्गत आता है। पड़ाव क्षेत्र से सैयदराजा के लिए दस बसें, चकिया के लिए आठ, सैदपुर, सढ़ान, धानापुर, कवलपुरा, कमालपुर, टांडा, कंदवा व रामगढ़ के लिए एक-एक बस चलती है और सभी बसें मुगलसराय से होकर गुजरती है। इनका रखरखाव वाराणसी स्थित वर्कशाप में किया जाता है। वहीं जनपद में सिर्फ मुगलसराय और चकिया में बस स्टैंड मौजूद है। बसों के रख रखाव में अनदेखी इन दिनों यात्रियों पर काफी भारी पड़ रही है। रखरखाव के अभाव में बसों की खिड़कियां पूरी तरह से जाम हैं वहीं खिड़कियों के बंद नहीं होने से ठंड में यात्रियों को काफी परेशानी हाती है। बस अड्डों का हाल भी काफी बुरा है। क्षेत्र के राजीव, आकाश, गोपेश, शमीउल्ला व राजेन्द्र ने बताया किया मुगलसराय बस अड्डे पर गंदगी का अंबार है साथ शाम के वक्त ठंड के बीच बसों का इंतजार करना पड़ता है। बताया कि बस अड्डे पर रात में लाइट की व्यवस्था नहीं होने से काफी परेशानी होती है। वहीं चकिया स्थित बस स्टैंड का हाल भी काफी खराब है। बताया कि चकिया स्थित बस अड्डा काफी लंबी चौड़ी जगह में फैला हुआ लेकिन वहां सुविधाओं का टोटा है। बंशलोचन सिंह केन्द्र प्रभारी काशी डिपो महानगर बस सेवा वाराणसी ने बताया कि बस चालकों द्वारा जो भी कमी बताई जाती है उसे तत्काल ठीक करवा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed