{"_id":"5a381a6b4f1c1bfc0f8b49fe","slug":"41513626219-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनगबाड़ी कार्यकर्ता और पुलिस आमने सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनगबाड़ी कार्यकर्ता और पुलिस आमने सामने
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पुलिस को खूब छकाया। लाल झंडा लेकर नगर में विरोध जुलूस निकाला और बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस की सक्रियता से कार्यकर्ता अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सकीं। अंत में एसडीएम सदर और डीपीओ ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं का किसी तरह से मनाया और उनका पत्रक शासन को प्रेषित करने का भरोसा दिलाया। कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जेल भरो आंदोलन का ऐलान किया।
बीस हजार रुपये मानदेय और केंद्रों पर सुविधाएं मुहैया कराने की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शासन और प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। वहीं अपने आंदोलन को धार देने के लिए हाथ में लाल झंडा लेकर जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने रास्ते में बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री और विभागीय निदेशक का पुतला फूंकने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उनके प्रयास विफल कर दिया कार्यकर्ता धरनास्थल से भाजपा के संसदीय कार्यालय तक पहुंच गईं। जानकारी होने के बाद एसडीएम विकास सिंह और डीपीओ एसके राय भी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने काफी मशक्कत के बाद कार्यकर्ताओं को समझाया। आंगनबाड़ी 19 दिसंबर को जेल भरो आंदोलन की चेतावनी संग वापस लौट गईं। इस अवसर पर सुषमा मिश्रा, रेखा, मंजू, पूनम, नर्गिस, प्रतिमा, रूही परवीन, महिमा, उर्मिला आदि रहीं।