{"_id":"59bd82304f1c1b9b688b501d","slug":"41505591856-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयकारे के बीच पंडालों में पहुंचे आदिशिल्पी भगवान विश्वकर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयकारे के बीच पंडालों में पहुंचे आदिशिल्पी भगवान विश्वकर्मा
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती रविवार को मनाई जाएगी। विश्वकर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर जगह जगह बने पंडालों में भगवान विश्वकर्मा की मर्तियां विराजमान हुई। इसके पूर्व नई बस्ती स्थित मूर्ति कारखाने से मूर्तियों को पंडालों तक पहुंचाने के लिए पूजा आयोजकों का जमावड़ा लगा रहा। दिन भर यहां भगवान विश्वकर्मा के जयकारे लगते रहे।
एशिया के सबसे बड़े रेलवे यार्ड होने की रेलवे के विभिन्न विभागों में आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती भव्य तरीके से मनाई जाती है। रेलवे के आरआरआई, सिग्नल, डाउन और अप हंप, प्लांट डिपो,फ्लस बट, पावर हाउस, टीआरएस शेड, रेलवे स्टेशन, डीआरएम आफिस, लोको शेड, लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर, माइक्रो विभाग सहित अन्य स्थलों पर भव्य तरीके से देव शिल्पी की पूजा अर्चना होती है। विभिन्न विभागों में भी भंडारे का भी आयोजन किया गया है। इसी तरह मुगलसराय स्टेशन के समीप विक्रम स्टैंड और आटो स्टैंड, जीटी रोड, के अलावा नई बस्ती स्थित विभिन्न मोटरपार्ट्स विक्रेता और मोटर मैकेनिक के यहां बड़े पैमाने पर पूजन अर्चन किया जाता है। अलीनगर, चकिया तिराहा पर भी विभिन्न कल कारखानों में पूजा अर्चना होगी। शनिवार को दिन भर इसकी तैयारियां की गई। मोटर गैराज आदि में साफ सफाई की गई और भगवान विश्वकर्मा की बड़ी सी तस्वीर स्थापित की गई। इसी तरह विभिन्न कल कारखानों और रेलवे के विभागों में नई बस्ती स्थित कुम्हार बस्ती से मूर्तियां जयकारे के बीच पंडालों तक पहुंचाई गई। इसी तरह पड़ाव, दुलहीपुर, नियामताबाद, बबुरी, चकिया, नौगढ़, शहाबगंज, इलिया, सकलडीहा, कमालालपुर, चहनिया, धानापुर, सैयदरजा, चंदौली आदि में भी दिन भर इसकी तैयारी की गई। कंदवा संवाददाता के अनुसार आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती असना गांव स्थित विश्वकर्मा मन्दिर , अमड़ा में विद्युत उपकेन्द्र और कंदवा में रविकांत पांडेय और प्रदीप सिंह के प्रतिष्ठान में धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दौरान 12 घंटे के हरिकीर्तन का भी आयोजन किया गया है ।