फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   41 juvenile offenders arrested in 6 months, juveniles facing serious charges like theft, kidnapping and rape

Chandauli News: 6 महीने में 41 बाल अपचारी पकड़े गए, किशोरों पर चोरी, अपहरण और दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप

Sun, 10 May 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
41 juvenile offenders arrested in 6 months, juveniles facing serious charges like theft, kidnapping and rape
अपराध की दुनिया में किशोरों के कदम तेजी से बढ़ रहे हैं। यह पुलिस और समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। कभी चोरी और झपटामारी तक सीमित रहने वाले बाल अपचारी अब पॉक्सो, अपहरण, लूट, हत्या के प्रयास और यहां तक कि जाली नोट छापने जैसे मामले में संलिप्त हैं।
विज्ञापन

पुलिस के आंकड़ों के अनुसार पिछले छह माह में जिले में विभिन्न अपराधों में 41 बाल अपचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें सबसे अधिक किशोर पॉक्सो, चोरी और अपहरण जैसे मामलों में पकड़े गए हैं। चोरी और पॉक्सो के मामलों में 10-10 किशोरों को पकड़ा गया, जबकि अपहरण के आरोप में आठ किशोर अभिरक्षा में लिए गए। इसके अलावा पहली बार जिले में दो किशोर जाली नोट छापने के आरोप में पकड़े गए।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाल अपचारियों का कोई आपराधिक इतिहास या डोजियर पहले से उपलब्ध नहीं होता, जिससे उनकी पहचान करना चुनौतीपूर्ण होता है। इसके बावजूद तकनीकी सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ऐसे किशोरों तक पहुंचने में सफल हो रही है। सभी पढ़ाई छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोवैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार ने कहा कि किशोरों के अपराध की ओर रुख करना सोशल मीडिया और गलत संगत का असर है। इसके लिए किशोरों का परिवार की उदासीनता भी जिम्मेदार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed