फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   366 Tajiye took on The square

366 ताजिये बैठाए गए चौक पर

Sat, 24 Oct 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sat, 24 Oct 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
366 Tajiye  took on The square
मुहर्रम पर जिले के 366 स्थानों पर ताजिये चौक पर शुक्रवार को बैठा दिए गए।
विज्ञापन


इस अवसर पर विशेष दुआ ख्वानी की गई। शनिवार को ताजियों का जुलूस निकाला जाएगा और कर्बला में पहुंच कर उनको ठंडा किया जाएगा।

इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिनमें सात स्थानों को अति संवेदनशील माना गया है। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को ताजिया स्थलों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है।


मुहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन और 72 साथियों के कर्बला में शहीद होने की घटना की याद में प्रति वर्ष मुहर्रम की दसवीं तारीख को ताजिये का जुलूस निकाला जाता है।

इस दौरान लोग मातम करते हुए और तरह तरह की कला का प्रदर्शन करते हुए कर्बला तक पहुंचते हैं और जहां ताजिये को ठंडा किया जाता है।

इस वर्ष मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में 75, अलीनगर थाना क्षेत्र में 28, सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में 29, बलुआ थाना क्षेत्र में 31, धानापुर थाना क्षेत्र में 29,  धीना थाना में 29 व कंदवा थाना इलाके में 10 स्थानों से ताजिये का जुलूस निकलेगा। इन स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ पीएसी की तैनाती की गई है।


इसी तरह चंदौली कोतवाली क्षेत्र में 17 , सैयदराजा थाना 30, चकिया कोतवाली में 41, बबुरी थाना में 22, शहाबगंज थाना में 22 इलिया में 3, नौगढ़ में 4 व चकरघटृा थाना क्षेत्र के 4 स्थानों पर ताजिया रखा गया है।

सकलडीहा क्षेत्राधिकारी श्यामदेव बिंद ने बताया कि ताजिया भ्रमण के दौरान सुरक्षा के व्यपाक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed