{"_id":"57fbf0e54f1c1b112628e536","slug":"365-days-of-work-sought","type":"story","status":"publish","title_hn":"365 दिन का मांगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
365 दिन का मांगा काम
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 11 Oct 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
बैठक करते पीआरडी के जवान।
पीआरडी जवानों की बैठक सोमवार को सदर ब्लाक परिसर में हुई। इसमें जवानों ने ड्यूटी और मानदेय आदि प्रमुख मांगों को लेकर बीस अक्तूबर से साल भर काम देने की मांग पर मुख्यालय पर तीन दिवसीय धरना देने का निर्णय लिया। साथ ही 24 अक्तूबर को लखनऊ में होने वाले धरना-प्रदर्शन पर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष नंदलाल चौधरी ने कहा कि सरकार को जब भी जरूरत पड़ती है पीआरडी जवानों को ड्यूटी पर लगा दिया जाता है। जवान पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाते हैं। लेकिन बदले में उन्हें नाम मात्र का मेहनताना दिया जाता है। कहा कि पीआरडी जवान 365 दिन ड्यूटी, पंद्रह हजार रुपये मासिक ड्यूटी भत्ता और कार्य अवधि साठ वर्ष करने की मांग करते चले आ रहे हैं। कहा कि सितंबर में लखनऊ में धरना के दौरान प्रदेश सरकार ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई। कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बीस अक्तूबर से जिला मुख्यालय पर तीन दिन धरना-प्रदर्शन कर डीएम को पत्रक सौंपा जाएगा। इसके बाद जनपद से भारी संख्या में पीआरडी जवान लखनऊ पहुंचकर विधान सभा के सामने धरना देंगे। इस अवसर पर राजकुमार, सुनील तिवारी, संजय यादव, मिश्री लाल, कैलाश, सरोज, मालती, फूलमती, बृजकिशोर आदि उपस्थित रहे।