फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   3500 MT of fertilizer needed in the district, farmers upset

जिले में 3500 एमटी उर्वरक की जरूरत, किसान परेशान

Fri, 14 Aug 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
3500 MT of fertilizer needed in the district, farmers upset
चंदौली। धान की रोपाई के बाद अब किसानों को उर्वरक की जरूरत है। बारिश के बाद छिड़काव के लिए किसान समितियों पर यूरिया खाद के लिए भटक रहे हैं मगर पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं होने से किसान निजी दुकानों से महंगे दामों पर खाद खरीदने को विवश हैं। जिले में 3500 एमटी खाद की जरूरत है। वहीं कृषि विभाग का दावा है कि समितियों पर खाद उपलब्ध है। जहां कमी है वहां जल्द ही खाद मुहैया करा दी जाएगी।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अनुुसार सरकारी उर्वरक केंद्रों पर यूरिया व डीएपी का लक्ष्य 14500 एमटी है। जहां इसकी उपलब्धता 11000 एमटी ही है। जनपद में छोटे बड़े एक लाख से अधिक किसानों ने लगभग 116000 हेक्टेयर में खेती की है। वहीं कुल 83 सहकारी समिति के साथ आधा दर्जन से अधिक इफ्को किसान सेवा केन्द्र है। जहां से किसान खेती के सीजन में उर्वरक की खरीदारी करते है। कृषि विभाग का दावा है कि किसान सेवा केन्द्रों पर यूरिया की कमी है और डीएपी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जहां से किसानों को बिना किसी जद्दोजहद के आसानी से उर्वरक मिल रही है। वहीं यूरिया व डीएपी उर्वरक के साथ खरीफ में इस्तेमाल होने वाली दवाएं उपलब्ध हैं। समस्या के समाधान के लिए विभाग के पास कोई अभी तक विकल्प नहीं है। किसान रामकेश सिंह यादव व सियाराम चौहान ने कहा कि समय से उर्वरक उपलब्ध कराने में जिला प्रशासन असफल साबित हो रहा है। यूरिया की आवश्यकता है लेकिन किसानों को डीएपी दी जा रही है।
विज्ञापन

किसानों को उर्वरक की उपलब्धता समय से करा दी जाएगी। उर्वरक की कोई कमी नहीं होगी। रैक लग गई है जल्द ही जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध हो जाएगी। राजीव कुमार भारती, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed