{"_id":"5ec16cee8ebc3e90240f7d65","slug":"34-crore-83-thousand-cities-will-be-developed-chandauli-news-vns5254095138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड की बैठक में खींचा गया नगर के विकास का खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड की बैठक में खींचा गया नगर के विकास का खाका
विज्ञापन
चकिया। विश्वव्यापी कोरोना महामारी के बीच स्थानीय नगर पंचायत बोर्ड की बैठक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इुई। नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार बागी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर के विकास का खाका खींचा गया। साथ ही बजट पर चर्चा के बाद विकास कार्यों के प्रस्ताव को पारित किया गया।
नगर पंचायत कार्यालय में हुई बैठक में सभासदों ने लाक डॉउन के पहले किए गए बैठक में विकास कार्यों के प्रस्ताव को इस वित्तीय वर्ष में भी प्रस्तावित कर विकास कार्य कराने का सर्वसम्मति से मुहर लगा दी। लंबे समय से रुके विकास कार्य में अब लाक डाउन के व्यवस्थाओं के अनुसार नगर पंचायत आरंभ करने की योजना बनाई गई। चेयरमैन अशोक कुमार बागी ने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष में दिए गए विकास कार्यों के प्रस्ताव को सभासदों द्वारा पुन: जो कार्य हो चुके हैं उन्हें छोड़कर बाकी शेष कार्यों को प्रस्तावित कर दिया है।
उन्होंने बताया कि 2020 अप्रैल माह में किए गए बजट बैठक के दौरान 44 लाख 80 हजार के फायदे का बजट पास किया गया था। उन्होंने बताया अनुमानित आय 35 करोड़ 27 लाख 80 हजार रुपये की मांग प्रस्तावित की गई जिसमें अनुमानित व्यय 34 करोड़ 83 लाख खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है। इसे सभासदों ने सर्वसम्मति से प्रस्तावित किया है। जिला योजना समिति की सदस्य सभासद मीना विश्वकर्मा ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा फायदे का बजट जनता के हित में है अनुमानित आय की नगर के विकास में मील का पत्थर बनेगा। इस अवसर पर गीता सोनकर, राजेश चौहान, अनिल केसरी, मीना विश्वकर्मा, उर्मिला गुप्ता, सुधा शर्मा, शाहनवाज खान, वैभव मिश्रा, संदीप मौर्य, अमरदीप मोदनवाल, सरदार राजकुमार सिंह, मनोज कुमार रहे। संचालन सभासद वैभव मिश्रा ने किया।