फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   33 cror will be spent for drinking water

नगर में 33 करोड़ की लागत से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था

Thu, 23 Jan 2020 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
33 cror will be spent for drinking water
पीडीडीयू नगर। पेयजल संकट से जूझ रहे नगर के लोगों को साफ एवं शुद्ध पानी मुहैया कराने के लिए 33 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अमृत योजना के तहत ओवरहेड टैंक और ट्यूबवेल का निर्माण कराया जाना है। नगर पालिका दो चरणों में इस कार्य को करवाएगी। पहले चरण में नगर में चार पानी टंकी, छह ट्यूबेल का निर्माण किया जाएगा। जबकि दूसरे चरण में चार ओवरहेड टैंक और आठ ट्यूबवेल बनाए जाएंगे। इससे नगर की करीब तीन लाख की आबादी लाभान्वित होगी।
विज्ञापन

नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के पचीस वार्डों में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए नगर पालिका ने विस्तृत योजना तैयार की है। इसके तहत नगर पालिका विभिन्न वार्डों में ओवरहेड टैंक का निर्माण कराए जाने के साथ ट्यूबवेल निर्माण का कार्य कराया जाना है। यह पूरा कार्य नगर पालिका अमृत (अटल मिशन फॉर रिजुवनेशन एंड अर्बन ट्रांसफार्मेशन) योजना के तहत होना है। इसके लिए नगर पालिका ने टेंडर प्रकिया पूरी कर ली है। पूरा कार्य कुल 33 करोड़ रुपये की लागत से दो चरणों में होगा। पहले चरण में 17 करोड़ रुपये की लागत चार ओवरहेड टैंक व छह ट्यूबवेल का निर्माण। दूसरे चरण में 16 करोड़ रुपये की लागत से चार ओवरहेड टैंक व आठ ट्यूबवेल का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले चरण का काम 2022 तक होगा पूरा
पहले चरण का कार्य पूरा करने की मियाद 2022 व दूसरे चरण के कार्य को पूरा करने की मियाद 2024 है। इसके तहत नगर में पानी के लिए पाईप लाईनों का विस्तार भी कराया जाएगा। इस पूरे कार्य में जर्जर हो चुके ओवर हेड टैंक के स्थान पर नए ओवर हेड टैंक का निर्माण समेत ट्यूबवेल रि-बोर का कार्य भी शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। नगर पालिका की ओर से पहले चरण में मवई वार्ड में एक ओवर हेड टैंक और एक ट्यबवेल, चंदासी में एक ओवर हेड टैंक व दो ट्यूबवेल, परशुरामपुर में एक ओरवहेड टैंक और ट्यूबवेल, वहीं नई बस्ती वार्ड में एक ओरवहेड टैंक और दो ट्यूबवेल निर्माण का कार्य होना है।
पीडीडीयू नगर। अमृत योजना के तहत दूसरे चरण में नगर के न्यूमहाल वार्ड में दो ट्यूबवेल और एक ओवरहेड टैंक, ईस्टर्न बाजार में तीन ट्यूबवेल और एक ओवरहेड टैंक, वेस्टर्न बाजार में एक ओवरहेड टैंक और एक ट्यूबवेल, पथरा में दो ट्यूबवेल और एक ओवरहेड टैंक का निर्माण होना है।

नगर में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने के लिए ओवरहेड टैंक और ट्यूबवेल निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। पहले चरण का कार्य शुरु हो गया है। इससे भविष्य में नगर में पेयजल की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। - संतोष खरवार, अध्यक्ष, नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed