फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   320 women cheated of Rs 9.40 lakh in the name of sending Rs 70 thousand to their account

Chandauli News: 70 हजार रुपये खाते में भेजने के नाम पर 320 महिलाओं से 9.40 लाख की ठगी

Sun, 01 Sep 2024 03:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
320 women cheated of Rs 9.40 lakh in the name of sending Rs 70 thousand to their account
सकलडीहा। विकास खंड के 32 गांवों की 320 महिलाओं को तीन हजार रुपये के बीमा के तहत 70 हजार रुपये देने के नाम पर नौ लाख 40 हजार रुपये की ठगी हुई है। शनिवार को जब महिलाओं के खाते में धनराशि नहीं पहुंची तो वे कस्बे में स्थित फाइनेंस कंपनी के ऑफिस पहुंचीं, तो वहां ताला बंद था। इससे नाराज महिलाएं हंगामा करने लगीं और ताला तोड़ने लगीं। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस महिलाओं को कोतवाली ले गई और उनकी शिकायत दर्ज की।
विज्ञापन


हंगामा कर रहीं महिलाओं का आरोप था कि उनके गांवों में पहुंचे कुछ लोगों ने फाइनेंस कंपनी का नाम बताकर समूह की प्रत्येक महिला को बीमा के नाम पर 70-70 हजार रुपये देने की बात कही थी। इसके लिए उनसे आईडी और फोटो के साथ तीन-तीन हजार रुपये लिए गए थे। आरोपियों ने कहा था कि शुक्रवार को शाम 4 बजे तक सभी के खाते में 70 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। जब खाते में रुपये नहीं पहुंचे तो शनिवार को महिलाएं फाइनेंस कंपनी के ऑफिस पहुंचकर हंगामा करने लगीं। इसके बाद महिलाएं कोतवाली पहुंचीं और पुलिस को तहरीर दी। इस दौरान चंद्रकला, मीना, इंद्रा, गीता, मंशा, शांति, अनिता, कविता, संजू, फूलमती, बिंदु आदि मौजूद थीं। वहीं, सकलडीहा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि महिलाओं ने की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed