{"_id":"5cd5d2e1bdec22076b5ef0e5","slug":"31557517025-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर चार घंटे ठप रही पानी आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर चार घंटे ठप रही पानी आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को चार घंटे तक पानी आपूर्ति बंद रही। इससे भीषण गर्मी में पानी के लिए यात्री इधर उधर भटकते रहे। वे स्टालों से पानी की बोतल खरीदने पर मजबूर हुए और रेल प्रशासन को कोसते रहे।
हावड़ा दिल्ली रूट पर अतिव्यस्त स्थानीय रेलवे स्टेशन पर गर्मी आते ही पेयजल की किल्लत शुरू हो गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए पूरे स्टेशन पर जगह जगह नल लगाए गए हैं। वहीं सस्ते दर यात्रियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए निजी कंपनी के पानी के स्टाल लगाए गए हैं। वहीं विभिन्न खाद्य स्टालों पर पानी की बोतल बेची जाती है। ट्रेनों में पानी भरने की भी व्यवस्था है। पानी चलाने की जिम्मेदारी कैरेज विभाग की है। निजी पानी विक्रेताओं की मिली भगत और तकनीकी खामियों की वजह से आए दिन नलों में पानी आपूर्ति बंद हो जा रही है। स्थानीय रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन 300 से अधिक ट्रेनों का आवागमन होता है। ट्रेनों के पहुंचते ही यात्री नलों की ओर भागते हैं। प्रति वर्ष आरपीएफ की ओर से प्याऊ की व्यवस्था की जाती रही है। वहीं स्काउट गाइड के माध्यम से यात्रियों को पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाती थी लेकिन इस वर्ष ऐसा नहीं हुआ है। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक पानी आपूर्ति ठप रही। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। इस संबंध में स्टेशन निदेशक हिमांशु शुक्ला ने बताया कि पानी बंद नहीं हुई थी, प्रेशर कम होने से नलों से पानी नहीं मिला। इसके लिए विभाग को आवश्यक निर्देश दिया गया है।