{"_id":"5c816d38bdec2213f754dd1b","slug":"31551985976-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों की धीमी गति पर सीडीओ नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों की धीमी गति पर सीडीओ नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में निर्माण कार्य की धीमी गति पर सीडीओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने कड़ी नाराजगी जताई। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चेताया कि यदि काम में तेजी नहीं आई तो अफसर कार्रवाई को तैयार रहें। उन्होंने विभागवार विकास कार्यों और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से संबंधित जन कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। संबंधित विभागाध्यक्षों को फटकार लगाते हुए कहा कि कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी डा.एके श्रीवास्तव ने कहा कि योजनाओं की समीक्षा मुख्यमंत्री स्वंय कर रहे हैं। इससे देखते हुए सभी कार्य शीघ्र पूर्ण कराएं। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए नहीं तो संबंधित विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बीएसए को निर्देश दिया कि प्राईवेट स्कूलों के तर्ज पर प्राथमिक विद्यालयों के मैनेजर द्वारा गोद लेकर शिक्षा, खेलकूद सहित अंय प्रतियोगिता कराया जाए। उपनिदेशक कृषि विजय कुमार से मृदा कार्ड, कम्पोस्ड खाद बनाने की विधि, फसल बीमा योजना समेत अन्य कृषकों के हित में कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक का निर्देश दिया। अधिशासी अभियन्ता जल निगम की तरफ से विधायक निधि में 400 के सापेक्ष मात्र 290 और एमएलसी निधि में 26 के सापेक्ष मात्र 15 ही हैंडपम्प लगाने पर नाराजगी जताई। कहा कि बिना देर किए हैंडपम्प के समाग्री को लाभार्थी के यहां रखकर कार्य को शुरू कराया जाए। उन्होंने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत मुसहर बस्ती में लगे चौपालों की प्रगति भी अधिकारियों से ली। विभागाध्यक्ष से एक सप्ताह में प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।