फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   धान क्रय केंद्र पर दिया धरना

धान क्रय केंद्र पर दिया धरना

Fri, 28 Dec 2018 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
धान क्रय केंद्र पर दिया धरना
शिकारगंज। धान खरीद में कटौती, यूरिया का अधिक दाम लेने, धान की खरीद मंद गति से करने जैसी समस्याओं को लेकर गुरूवार को अखिल भारतीय किसान सभा की चैबिसहा इकाई द्वारा शिकारगंज किसान सेवा सहकारी समिति पर धरना दिया गया। धरने के दौरान वक्ताओं ने धान की खरीद में तेजी लाने, सभी किसानो का धान खरीदने, यूरिया का निर्धारित मूल्य लेने तथा धान खरीद में 2 से 4 किलोग्राम प्रति क्विंटल कटौती समाप्त करने की मांग की। धरने के दौरान किसान सभा के कार्यकर्ताओ ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वे व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। धरने के दौरान रामअचल यादव, राजेन्द्र यादव, श्यामबिहारी पाल, गुप्तनाथ यादव, आदित्य प्रसाद मौर्य, श्यामलाल यादव ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता नरसिंह प्रजापति ने और संचालन राजेंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed