फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   चकिया और धानापुर में 27 जोड़े बंधे दांपत्य सूत्र में

चकिया और धानापुर में 27 जोड़े बंधे दांपत्य सूत्र में

Fri, 14 Dec 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
चकिया और धानापुर में 27 जोड़े बंधे दांपत्य सूत्र में

विज्ञापन
चकिया/धानापुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को चकिया और धानापुर में कुल 17 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कुरान की आयतों के बीच हिन्दू और मुस्लिम रिति रिवाज से विवाह हुए। बाद में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवयुगल को आशीर्वाद प्रदान किया।

चकिया नगर के दुल्हन पैलेस में नगर पंचायत की ओर से 10 जोड़ो ने एक-दूसरे का हाथ थामा। विवाह समारोह के दौरान 7 हिंदू जोड़ों का पंडित देवीशरण तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह कराया तो 3 मुस्लिम जोड़ों का निकाह मौलवी कारी ऐनुल हक पढा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक शारदा प्रसाद ने कहा कि कन्यादान सबसे बड़ा दान है। इस अवसर पर एसडीएम दीप्तिदेव यादव, डॉ. वीपी सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार बागी, अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार मिश्र, पूर्व ब्लाक प्रमुख बच्चन सिंह, भगवान दास मौर्य, उमाशंकर सिंह, प्रमिला शुक्ला, नागेश पांडेय, नरेन्द्रनाथ द्विवेदी, विजय विश्वकर्मा, राजकुमार सिंह, राजेश चौहान, अनिल केशरी, संदीप मौर्या, वैभव मिश्रा, मनोज कुमार, रामबाबू सोनकर, उमेश शर्मा, आलोक जायसवाल, सुजीत जायसवाल, राजेश केशरी, अवनीश द्विवेदी, सुधाकर कुशवाहा, मुश्ताक अहमद, शाहनवाज खान, मुख्तार अहमद रहे। इसी तरह धानापुर ब्लाक परिसर में सामुहिक विवाह योजना के तहत 17 जोड़ों की शादी हुई। इस दौरान प्रत्येक जोड़े को पैंट शर्ट का कपड़ा, साड़ी, चांदी की पायल, बिछिया, बर्तन, शृंगारदान, कंबल, दीवार घड़ी, सूटकेस आदि सामान उपहार स्वरूप दिया गया। मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने प्रत्येक जोड़ों को एक मोबाइल और चांदी की पयाल उपहार स्वरूप दी। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमित यादव %लाला%, सुजीत जायसवाल, हृदय तिवारी, बृजेश सिंह, अवधेश सिंह, अन्नू सिंह, रामेश्वर सिंह रहे। बीडीओ सुशील मिश्र ने आंगतुकों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed