{"_id":"5c0ac83cbdec2241c802f0bf","slug":"31544210492-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई न होने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई न होने पर किया प्रदर्शन
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकलडीहा। कस्बा सहित आसपास के गांवों में लगे गंदगी के अंबार से आक्रोशित कस्बावासियों व ग्रामीणों ने शुक्रवार को कस्बा में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एडीओ पंचायत व डीपीआरओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। चेताया कि शीघ्र साफ सफाई शुरू नहीं कराए जाने पर ग्रामीण प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन करेंगे।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विकास खंड में लगभग 216 सफाई कर्मचारी नियुक्त हैं। बावजूद इसके किसी भी गांव में नियमित साफ-सफाई नहीं की जा रही है। इससे सीओ कार्यालय, कोतवाली, कस्बा, कॉलेज मार्ग, डाकघर, खोवा मंडी, सकलडीहा कोट सहित गांवों और मोहल्लों में कूड़े का अंबार लगा हुआ है। कहा कि शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने एडीओ पंचायत और डीपीआरओ पर कर्मचारियों की मिली भगत का आरोप भी लगाया। विरोध जताने वालों में जयकिशन जायसवाल, बंटी जायसवाल, उमा गुप्ता, विजय जायसवाल, महेंद्र जायसवाल, बेचू राजभर, अशोक गुप्ता, अरविंद जायसवाल आदि शामिल रहे।