{"_id":"5c06cd68bdec2241641d42aa","slug":"31543949672-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुक्कड़ सभा के माध्यम से धानापुर को तहसील बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ सभा के माध्यम से धानापुर को तहसील बनाने की मांग
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
मेडल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चहनियां। धानापुर विकास मंच के बैनरतले मोहरगंज बाजार में नुक्कड़ सभा हुई। इसमें लोगों से धानापुर को विकास खंड का दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष का आह्वान किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि धानापुर को तहसील का दर्जा दिए बिना क्षेत्र का विकास संभव नहीं है।
मंच के संयोजक ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और चंदौली सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। यह हमारे के लिए सम्मान की बात है लेकिन इतने से काम नहीं चलने वाला है। यदुनाथ सिंह ने कहा कि धानापुर विकास मंच की मुहिम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए है। हमें एकजुट होकर लगातार जनजागरण अभियान चलाना होगा। इसके लिए हमें शासन को पत्र, एसएमएस, ईमेल, जनसुनवाई पोर्टल पर अपनी बात कहने की आवश्यकता है। वीरेंद्र सिंह ने 25 दिसंबर को महामना मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर धानापुर को तहसील का दर्जा देने की घोषणा करने की मांग की। इस मौके पर दिनेश सिंह, सुबेदार सिंह, राजेश कुमार, अजय सिंह दाढ़ी, शिवाजी, आकाश मौर्य, अरविंद कुमार मिश्र, पियूष यादव, अक्षय कुमार यदुवंशी, शशिकांत शर्मा, अमरजीत, विकास कुमार, सुनील उपाध्याय, अखिलेश यादव, मुन्ना यादव, दीनदयाल उपस्थित रहे। अध्यक्षता कमलाकांत मिश्र ने और संचालन रामानुज यादव ने किया।