{"_id":"5b82fd0042c7924631102909","slug":"31535311104-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद गंगा उफान पर, कई गांव घिरने के कगार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद गंगा उफान पर, कई गांव घिरने के कगार पर
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
गंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टांडाकला/दुलहीपुर। पहाड़ों और मैदानी में सावन के अखिर में हुई झमाझम बारिश से गंगा के जलस्तर में बढ़ाव तेज हो गया है। छोटी नदियां कर्मनाश और चंद्रप्रभा नदी का पानी भी बढ़ रहा है। रविवार को गंगा के जलस्तर में डेढ़ सेमी प्रति घंटे की वृद्धि दर्ज की गई। गंगा में बढ़ाव से तटवर्ती इलाकों के लोग सहमे हुए हैं।
केन्द्रीय जलबोर्ड के अनुसार रविवार की शाम पांच बजे गंगा का जल स्तर 53.175 मीटर रिकार्ड किया गया। खतर बिन्दु 57.615 मीटर पर है। करीब एक महीने से गंगा के जलस्तर में हो रहे उतार-चढ़ाव को लेकर जिला प्रशासन के साथ ही तटवर्ती लोगों की भी बेचैनी बढ़ गई है। गुरुवार से आधा सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा था। बुधवार को तीन सेमी मीटर प्रति घंटे से बढ़ाव हुआ, जबकि इसके पहले भी बढ़ाव की रफ्तार बढ़ती-घटती रही। गंगा नदी का दबाव सबसे ज्यादा सरौली, बड़गॉवा, भूसौला, हसनपुर ,तिरगॉवा, महमदपुर, सरौली के बीच होता है। वहीं दुलहीपुर क्षेत्र के कुंडा खुर्द, कुंडा कला, भूपौली, सहजौर इलाके में गंगा तटवर्ती गांवों की ओर बढ़ने लगी है। अब तक जिला प्रशासन की ओर से कोई तैयारी नहीं होने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों को चिंता सताने लगी है कि बारिश का क्रम जारी रहा और गंगा उफान पर हुई तो पशुओं के चारे के लिए परेशानी उठानी पड़ेगी। गांव से पलायन करने के साथ ही फसलों को भी नुकसान होगा।
विज्ञापन