फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   हड़ताल के चलते एआटीओ कार्यालय में पसरा रहा सन्नाटा .

हड़ताल के चलते एआटीओ कार्यालय में पसरा रहा सन्नाटा .

Sat, 14 Apr 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल के चलते एआटीओ कार्यालय में पसरा रहा सन्नाटा .
मुगलसराय। कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना के विरोध में बसनी स्थित एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों ने शुक्रवार को कार्य का बहिष्कार किया। जिससे कार्यालय में सभी काम ठप रहे और लोग निराश होकर वापस लौट गए। एआरटीओ दिलीप गुप्ता के अनुसार हड़ताल के चलते लगभग दस लाख रुपये राजस्व वसूली का कार्य प्रभावित हुआ। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

गुरुवार को वाराणसी में संभागीय परिवहन कार्यालय के कर्मचारी राजेंद्र सहाय को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। जिसके विरोध में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ चंदौली के अध्यक्ष रघुबर यादव के नेतृत्व में परिवहन कर्मियों ने एक दिवसीय हड़ताल पर रहे और कार्य का बहिष्कार किया। जिससे लाइसेंस, पंजियन, फिटनेस, प्रवर्तन का कार्य प्रभावित हुआ। कार्यालय पहुंचे लोग हड़ताल की जानकारी होने पर निराश होकर वापस लौट गए। जिससे कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष रघुबर यादव ने बताया कि कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर संगठन के सदस्य आंदोलन करेंगे। बताया कि कार्य बहिष्कार की जानकारी डीएम और विभागीय उच्चाधिकारियों को पत्र के माध्यम से दे दिया गया है। एआरटीओ प्रशासन दिलीप गुप्ता ने बताया कि राजस्व वसूली सहित अन्य सरकारी कार्य प्रभावित हुआ है। इस संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed