फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   परंपरागत तरीके से मनाया गया ईस्टर

परंपरागत तरीके से मनाया गया ईस्टर

Mon, 02 Apr 2018 01:20 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
परंपरागत तरीके से मनाया गया ईस्टर
पर्व

विज्ञापन
मुगलसराय। सूली पर लटकाए जाने के बाद लोगों को ईश्वर का संदेश देने के लिए प्रभु यीशु के पृथ्वी पर वापस लौटने की खुशी का पर्व ईस्टर रविवार को पंरपंरागत तरीके से मनाया गया। मसीही समुदाय के लोगों ने शनिवार की रात गिरजा घरों में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में शामिल हुए। मोमबत्ती जलाकर खुशियां मनाई। इस दौरान परमज्योति के प्रतीक के रूप में एक दूसरे को मोमबत्ती उपहार स्वरूप दी। नगर के यूरोपियन कालोनी स्थित बाल यीशु चर्च में शनिवार की रात विशेष प्रार्थना हुई।

मानव के सभी पाप को हरने के लिए और लोगों में प्रेम का संदेश देने के लिए परमपिता ईश्वर ने अपने इकलौते पुत्र यीशू को पृथ्वी पर भेजा। यहां यहुदियों ने प्रभु पर झूठा आरोप लगाकर सूली पर लटका दिया। इंसानों के पाप हरने के लिए गुड फ्राइडे के दिन वे यीशु सूली पर लटक गए लेकिन तीन दिन बाद ईस्टर पर फिर से जीवित हो उठे। इसके बाद प्रभु यीशू 40 दिनों तक धरती पर लोगों के बीच रहे। मरियम मगदलीनी ने सबसे पहले यीशू को देखा। इसी वजह से ईश्वर की अराधना विशेष कर महिलाओं द्वारा की जाती है। नगर के यूरोपियन कालोनी स्थित बाल यीशु चर्च में इस मौके पर पूण्य सप्ताह मनाया गया। इसका समापन रविवार को किया गया। शनिवार की रात चर्च में विशेष प्रार्थना हुई और लोगों में पवित्र जल बांटा गया। इस मौके पर फादर विपिन सीजे ने विशेष मोमबत्ती जलाई और प्रार्थना सभा में लोगों को ईश्वर का संदेश समझाया। इस मौके पर महिलाओं ने ईश्वर से सभी मानव के पाप हरने, देश दूनिया में शांति का राज्य कायम करने, लोगों में प्रेम सद्भाव की भावना भरने की प्रार्थना की। इसके पूर्व पवित्र सप्ताह की शुरूआत एक दूसरे को खजूर बांट कर हुई। सप्ता में पास्का जागरण, नई आग की आशीष, पवित्र जल का छिड़काव आदि किया गया। प्रार्थना सभा में फादर रिचार्ड मोनतेरो, फादर जोसेफ क्रास्टा, फादर विक्टर डेविस शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed