फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने पांच ईंट भट्ठों को किया सीज

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने पांच ईंट भट्ठों को किया सीज

Sat, 20 Jan 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने पांच ईंट भट्ठों को किया सीज
सकलडीहा। शासन के निर्देश पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम तहसील प्रशासन के साथ शुक्रवार को नईबाजार स्थित पांच ईंट भट्ठों पर छापामारी किया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से बगैर अनुमति संचालन पर अधिकारियों ने सभी ईट भट्ठों को सीज कर दिया। विभागीय कार्रवाई से भट्ठा संचालकों में खलबली मची है। अधिकारियों ने चेताया सीज भट्ठो का संचालन दुबारा हुआ तो संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में कई ईंट भट्ठे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनुमति लिए बगैर संचालित है। शासन स्तर पर मामला संज्ञान में आने पर अधिकारियों ने गंभीरता से लिया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देश पर डीएम हेमंत कुमार ने बोर्ड के अधिकारी के साथ तहसील स्तरीय अधिकारी के साथ संयुक्त टीम गठित किया। शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के नईबाजार, पौनी, महेसुआ, हरिचरना आदि आसपास गांव में संचालित ईंट भट्टों पर एक साथ पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी किया। जहां पीएन ईंट भट्टा, आरएस ईंट भट्टा, सर्वेश्वरी ईंट उद्योग, एस के ईंट और यादव ईट भट्ठा के पास प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति न होने पर उन्हे सीज कर दिया। विभागीय कार्रवाई से ईंट भट्टा संचालकों में खलबली मची है। इस संबंध में एसडीएम छेदीलाल सिंह ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति बगैर कोई ईंट भट्ठा संचालित नही होगा। इस कार्यवाही के दौरान तहसीलदार शैलेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार अमित त्रिपाठी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अवर अभियंता सुशील कुमार, सहायक वैज्ञानिक टीपी वर्मा, कानूनगों राजदेव प्रजापति, राजकुमार, राजाराम , सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed